डिजिटल डेस्क, अलास्का। अमेरिका के अलास्का राज्य में पश्चिमी तट पर एक रिमोट मिलिट्री साइट के पास गुरुवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विमान घने कोहरे में दूसरी बार रनवे पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) के अलास्का क्षेत्रीय प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि सेसना 441 (सेसना कॉन्क्वेस्ट) ट्विन-इंजन विमान के दोनों पायलट ग्रैवल एयरस्ट्रिप को देख नहीं पा रहे थे और सिर्फ इंस्ट्रूमेंट्स के सहारे उड़ान भर रहे थे।