World
मार्क जुकरबर्ग ने आयरलैंड में खरीदा सदियों 200 साल पुराना आलीशान महल, देखें तस्वीरें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनके परिवार ने आयरलैंड में एक ऐतिहासिक प्रॉपर्टी खरीद ली है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने काउंटी वॉटरफोर्ड स्थित करीब 200 साल पुराना स्ट्रैंकल
लेखक Digital Desk75K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनके परिवार ने आयरलैंड में एक ऐतिहासिक प्रॉपर्टी खरीद ली है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने काउंटी वॉटरफोर्ड स्थित करीब 200 साल पुराना स्ट्रैंकली कैसल अपने नाम कर लिया है।
यह तीन मंजिला महल गॉथिक रिवाइवल शैली में बना है और डबलिन से करीब 150 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसे 1827 में एक अंग्रेज राजनेता के लिए तैयार किया गया था। पिछले करीब 20 वर्षों में इसके पूर्व मालिकों ने बड़े पैमाने पर मरम्मत और नवीनीकरण कराया है।



