डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम है। वहीं, इस बीच खबर आई है कि होर्मुज से एक अमेरिकी विमान गायब हो गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वायु सेना का ई-3जी सेंटी एडब्ल्यूएसीएस (एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल) विमान हॉर्मुज के ऊपर सार्वजनिक फ्लाइट ट्रैकर्स से गायब हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने आपातकालीन कोड 7700 ट्रांसमिट किया था, जिसके बाद यह नजरों से ओझल हो गया।
कोड 7700 का मतलब है कि चालक दल ने सामान्य आपात स्थिति घोषित की है। यह संकेत जरूरी नहीं कि विमान पर हमला हुआ हो।