रॉयटर, कीव। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवीरीह पर फिर से बड़ा हमला किया। इसी हफ्ते क्रिवीरीह पर यह दूसरा बड़ा हमला है। जेट इंजन वाले ड्रोन से शापिंग सेंटर पर हुए ताजा हमले में पांच लोग मारे गए और पांच बच्चों समेत 52 घायल हुए हैं।
रूस ने यह हमला दिन के समय किया। हमले से बिल्डिंग में आग लग गई जिसका धुआं मीलों दूर से देखा जा सकता था। इससे पहले गुरुवार को राजधानी कीव पर रूसी हमले में 17 लोग मारे गए थे।