World
क्या बलूचिस्तान में घुटने टेक देंगे आसिम मुनीर? हिंसा को बताया विदेश प्रायोजित
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बलूचिस्तान में सक्रिय लड़ाकों और उनकी हिंसात्मक गतिविधियों को विदेश द्वारा प्रायोजित बताया है।
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए
-1787333384461.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बलूचिस्तान में सक्रिय लड़ाकों और उनकी हिंसात्मक गतिविधियों को विदेश द्वारा प्रायोजित बताया है।
कहा, लड़ाकों की हरकतों का उद्देश्य प्रदेश को अशांत और अस्थिर करना है। मुनीर ने यह बात बलूचिस्तान के सरकार समर्थक लोगों से मुलाकात में कही है।
इस बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान के पीशीन जिले के सारानान शहर के पुलिस थाने को विस्फोट से उड़ाने के बाद शहर पर कब्जा कर लिया है।



