World
स्वीडन के हाई स्कूल में तलवार से हमला, एक की मौत और कई लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी
रॉयटर, स्टॉकहोम । स्वीडन के हाई स्कूल में एक शख्स ने तलवार से हमला बोलकर कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों में बाद में एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत काफी गंभीर है।
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए

रॉयटर, स्टॉकहोम। स्वीडन के हाई स्कूल में एक शख्स ने तलवार से हमला बोलकर कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों में बाद में एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत काफी गंभीर है।
पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गोली से घायलकर हिरासत में ले लिया है। उसकी उम्र 18 साल की बताई गई है। यह घटना शुक्रवार दोपहर स्वीडन के फागेरस्टा शहर के ब्रिनेल हाई स्कूल में हुई, जहां 450 छात्र पढ़ते हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "हमें दोपहर 2:06 बजे (स्थानीय समय) हिंसा की आशंका के बारे में सूचना मिली थी।" गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल अभी-अभी खुला था और कुछ छात्रों के लिए यह पहला दिन था। हमले की सूचना के बाद फागेरस्टा के कई अन्य स्कूलों और सार्वजनिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।



