World
47 परिवारों को 53 मिलियन US डॉलर देगा हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, क्या है वजह?
डिजिटल डेस्क, बोस्टन। अमेरिका में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल को दान में दिए गए शवों से अंग निकालकर पूर्व मार्चरी मैनेजर ने ब्लैक मार्केट में बेच दिया।
लेखक Digital Desk62K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बोस्टन। अमेरिका में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल को दान में दिए गए शवों से अंग निकालकर पूर्व मार्चरी मैनेजर ने ब्लैक मार्केट में बेच दिया।
इस मामले में स्कूल ने कहा है कि वह उन लोगों के रिश्तेदारों द्वारा किए गए मुकदमों को सुलझाने के लिए 53 मिलियन अमेरिकी डालर देने पर सहमत हो गया है।
हार्वर्ड ने 53 मिलियन डॉलर दिए
हार्वर्ड ने कहा कि कोर्ट की मंजूरी मिलने पर, मुकदमों को सुलझाने के लिए कुल 53 मिलियन अमेरिकी डालर के दो 'क्लास एक्शन सेटलमेंट फंड' बनाए जाएंगे।



