डिजिटल डेस्क, हनोई। दिल्ली में युवाओं के नेतृत्व में हुए हालिया विरोध प्रदर्शनों का असर अब वियतनाम तक देखने को मिल रहा है। वियतनामी राजधानी हनोई में एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत के बाद इंसाफ की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ युवाओं का विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है।
ऐसे में वियतनाम सरकार ने घरेलू अशांति की आशंका से वहां के मीडिया को दिल्ली के इन प्रदर्शनों से जुड़ी खबरों के कवरेज पर कड़ी सावधानी बरतने के आंतरिक निर्देश जारी किए हैं।