World
होर्मुज में 21 भारतीय नाविकों वाले जहाज पर ईरान का हमला, सामने आया खौफनाक वीडियो
डिजिटल डेस्क, तेहरान। वैश्विक समुद्री कार्यबल में 12.2 प्रतिशत की भारी हिस्सेदारी रखने वाले भारतीय नाविक पर गंभीर संकट खड़ा हो गया हैं। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा शुरू किए गए हमलों और ईरान द्वारा होर्मुज को युद
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। वैश्विक समुद्री कार्यबल में 12.2 प्रतिशत की भारी हिस्सेदारी रखने वाले भारतीय नाविक पर गंभीर संकट खड़ा हो गया हैं। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा शुरू किए गए हमलों और ईरान द्वारा होर्मुज को युद्ध क्षेत्र में बदलने के बाद से भारतीय मर्चेंट नेवी इस भू-राजनीतिक संघर्ष की सीधी चपेट में आ गए हैं।
रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील यह जलमार्ग दुनिया के कुल तेल और एलएनजी जहाजरानी के लगभग पांचवें हिस्से का लाइफलाइन है, जिसके चलते इस संकट ने न केवल भारतीय नाविकों की सुरक्षा बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को भी खतरे में डाल दिया है।



