World
गुलाम जम्मू कश्मीर में बढ़ रहा है विद्रोह: पाकिस्तान में मुनीर की बढ़ी ताकत, नेशनल असेंबली ने लगाई मुहर
पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने गुरुवार को सेना और परमाणु कमान ढांचे से संबंधित दो विधेयक पारित किए। इनका मकसद पिछले साल हुए 27वें संविधान संशोधन के बाद सेना के पदानुक्रम में बदलाव को सुव्यवस्थित करना ह
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने गुरुवार को सेना और परमाणु कमान ढांचे से संबंधित दो विधेयक पारित किए। इनका मकसद पिछले साल हुए 27वें संविधान संशोधन के बाद सेना के पदानुक्रम में बदलाव को सुव्यवस्थित करना है।
इस संशोधन के जरिये "ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ कमेटी" के अध्यक्ष का पद खत्म करके "चीफ आफ डिफेंस फोर्सेज" (सीडीएफ) का पद बनाया गया है। सीडीएफ का पद अभी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के पास है।



