World
सोमालिया में तुर्किए के हथियारों से लदा मालवाहक जहाज हाईजैक, 6 भारतीय नाविक समेत 10 लोग थे सवार
डिजिटल डेस्क, मोगादिशु। सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री डाकुओं ने कैमरून के ध्वज वाला मालवाहक जहाज 'M/V LUTUF' का अपहरण कर लिया है। इस जहाज पर सवार 10 सदस्यीय क्रू में 6 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
लेखक Digital Desk86K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मोगादिशु। सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री डाकुओं ने कैमरून के ध्वज वाला मालवाहक जहाज 'M/V LUTUF' का अपहरण कर लिया है। इस जहाज पर सवार 10 सदस्यीय क्रू में 6 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
सोमाली अधिकारी के अनुसार, जहाज को एइल जिले के मरराया से लगभग 3.5 समुद्री मील दूर से अगवा किया गया और बाद में इसे नुगल तट की ओर ले जाया गया। जहाज पर सवार 10 सदस्यों में 6 भारतीय नागरिकों के अलावा 1 तुर्की नागरिक, 1 जॉर्जियाई नागरिक और 2 सर्बियाई सुरक्षा गार्ड मौजूद हैं।



