न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क। अमेरिका का कर्ज पहली बार 40 लाख करोड़ डॉलर (40 ट्रिलियन डॉलर) के पार पहुंच गया है। पिछले एक दशक में यह दोगुना हो गया है। यह बढ़ोतरी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और जो बाइडन दोनों प्रशासनों के तहत भारी-भरकम खर्चों को दर्शाती है।
2016 में यह 20 लाख करोड़ डालर से नीचे था। वर्तमान में हालात यह हैं कि सरकार रोजाना ब्याज चुकाने में ही 3.80 अरब डॉलर खर्च कर रही है। इसके असर आने वाले दिनों में आम लोगों, कंपनियों और सरकार पर साफ दिखेगा।