एपी, जिनेवा। तीन दशक से भी अधिक समय पहले स्विस आल्प्स में लापता हुए बेल्जियम के दो पर्वतारोहियों के शव मिले हैं। ग्लेशियरों के पिघलने से दशकों पहले लापता हुए लोगों के अवशेष सामने आ रहे हैं।
सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले महीने के आखिर में, ल्यूसर्न शहर के दक्षिण में ट्रिफ्ट ग्लेशियर के पिघलने के बाद इंसानी अवशेष मिले, जिसके बाद उन्हें निकालने का काम शुरू किया गया।
वैलेस के एक अस्पताल में हुए डीएनए टेस्ट से पता चला कि ये अवशेष बेल्जियम के दो पवर्तारोही के थे, जिनकी उम्र उस समय 39 और 41 साल थी।