World
सीक्रेट ऑफ होर्मुज: ईरानी रास्ता बंद होने के बाद भी अमेरिका ने कैसे खोला तेल का द्वार?
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनियाभर के लिए ऊर्जा संकट का सबब बना ईरान और अमेरिका संघर्ष अभी भी तेल के रास्ते पर जारी है। ऐसे में अब इस संघर्ष को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुता
लेखक Digital Desk84K पढ़े गए
-1787236312464.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनियाभर के लिए ऊर्जा संकट का सबब बना ईरान और अमेरिका संघर्ष अभी भी तेल के रास्ते पर जारी है। ऐसे में अब इस संघर्ष को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना पिछले कुछ हफ्तों से होर्मुज जलडमरूमध्य में बेहद खामोशी और चालाकी से कमर्शियल ऑइल टैंकरों को सुरक्षित रास्ता दे रही है।
दोनों देशों के बीच एक साथ कई मुद्दों पर जारी जद्दोजहद के बीच ये बात चर्चा में इसलिए है, क्योंकि एक तरफ ऐसा माना जा रहा है कि ईरान ने इस सामरिक जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, तो दूसरी तरफ अब रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि ईरान की तरफ से बंद करने के बावजूद अमेरिका ने गुप्त ऑपरेशन के जरिए वैश्विक बाजारों तक तेल की सप्लाई को टूटने नहीं दिया।



