World
कीव पर रूस का भीषण मिसाइल हमला: 15 नागरिकों की मौत; 40 से अधिक गंभीर रूप से घायल
एपी, कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात फिर काली रात साबित हुई। रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों में कीव और उसके नजदीकी इलाकों में 16 लोग मारे गए और करीब 50 घायल हुए हैं।
लेखक Digital Desk70K पढ़े गए

एपी, कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात फिर काली रात साबित हुई। रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों में कीव और उसके नजदीकी इलाकों में 16 लोग मारे गए और करीब 50 घायल हुए हैं।
रूस के इस हमले में बैलेस्टिक मिसाइलों की प्रमुखता रही। पिछले कई हफ्तों से यूक्रेन के पास पैट्रियट एयर डिफेंस की मिसाइलों की कमी बनी हुई है, इससे वह रूस की बैलेस्टिक मिसाइलों को कहर बरपाने से नहीं रोक पा रहा है।



