एपी, लीमा। 6.7 तीव्रता के भूकंप ने गुरुवार को पेरू के दक्षिणी एंडीज पर्वतमाला से जुड़े इलाके को हिला दिया। फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है।
यूएस जियोलाजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे आया। इसका केंद्र पारिनाकोचास प्रांत में उपाहुआचो शहर से 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। भूकंप की गहराई 66.7 किलोमीटर थी।
दक्षिणी पेरू के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए, जिनमें इका और अरेक्विपा शामिल हैं। पेरू में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि यह प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" का हिस्सा है।