पीटीआई, न्यूयॉर्क। भारतीय आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने कैंब्रिज में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में रामचरितमानस का नौ-दिन का पाठ शुरू किया है। बापू ने 15 अगस्त को हार्वर्ड के सैंडर्स थिएटर में मानस गुरु प्रसाद नाम से यह पाठ शुरू किया। यह पाठ 23 अगस्त तक चलेगा।
हार्वर्ड के लक्ष्मी मित्तल एंड फैमिली साउथ एशिया इंस्टीट्यूट की फैकल्टी डायरेक्टर प्रोफेसर डायना एक ने कहा कि भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को "आदि तीर्थयात्री" माना जा सकता है, जिनकी अयोध्या से प्रयाग, चित्रकूट, पंचवटी और किष्किंधा होते हुए रामेश्वरम तक 14 साल की वनवास यात्रा पूरे भारत में फैली हुई थी।