World
चीन की अदालत का ऐतिहासिक फैसला, रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे के संस्थापक को उम्रकैद की सजा
पीटीआई, हांगकांग। चीन की एक अदालत ने गुरुवार को एवरग्रांडे के अरबपति संस्थापक शू जियायिन को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह सजा उस घटना के कई साल बाद सुनाई गई है, जब इस बड़ी रियल एस्टेट कंपनी के डूबने से चीन का वित्तीय तंत्र लग
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए

पीटीआई, हांगकांग। चीन की एक अदालत ने गुरुवार को एवरग्रांडे के अरबपति संस्थापक शू जियायिन को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह सजा उस घटना के कई साल बाद सुनाई गई है, जब इस बड़ी रियल एस्टेट कंपनी के डूबने से चीन का वित्तीय तंत्र लगभग ठप हो गया था।
कंपनी के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन शू जियायिन की सभी निजी संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया गया है। कभी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे जियायिन की दौलत और रसूख में तब कमी आई, जब उनकी कंपनी बिखरने लगी।



