World
इजरायल में भारतीय नागरिक की हत्या, फ्लैट में पड़ी मिली लाश; संदिग्ध गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक भारतीय नागरिक राजीव आचार्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद वहां की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक भारतीय नागरिक राजीव आचार्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद वहां की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है।
इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए कहा कि वे इस घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए इजरायली अधिकारियों के संपर्क में हैं और मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।



