डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के एक जज ने एफबीआई के मुख्यालय को वाशिंगटन के एक संघीय कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने की ट्रंप प्रशासन की योजना पर सोमवार को रोक लगा दी।
जज ने पाया कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पूर्व में स्वीकृत उस योजना को गैरकानूनी तरीके से रद कर दिया, जिसमें मैरीलैंड के पास एक इमारत बनाने का प्रस्ताव था।
यह फैसला देश की प्रमुख कानून प्रवर्तन एजेंसी के मुख्यालय के स्थान को लेकर वर्षों से चल रही लड़ाई में एक नया घटनाक्रम है।