डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा अब सातवें आसमान पर पहुंच गई है। ऐसे में तेजी से बिगड़ते स्वास्थ्य और मेडिकल रिपोर्ट्स को देखते हुए पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को लेकर बड़ा और अहम अंतरिम आदेश जारी किया है।
अदालत ने पूर्व पाकिस्तानी पीएम को तत्काल इस्लामाबाद के एक निजी अस्पताल, शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल में भर्ती करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उनके इलाज के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड के गठन का भी आदेश दिया गया है।