World
'मैं जीता', ट्रंप ने 2020 के चुनाव के दावे को फिर दोहराया; बोले- 24000 गैर-नागरिकों ने वोट दिया
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर कहा कि उन्होंने जो बाइडन के खिलाफ 2020 का राष्ट्रपति चुनाव जीता था। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में 24,000 से ज्यादा गैर-नागरिकों ने गैर-कानूनी तरी
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर कहा कि उन्होंने जो बाइडन के खिलाफ 2020 का राष्ट्रपति चुनाव जीता था। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में 24,000 से ज्यादा गैर-नागरिकों ने गैर-कानूनी तरीके से वोट दिया।
ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में कहा कि अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने 2020 के वोटर रिकॉर्ड की नागरिकता रिकॉर्ड से जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि "SAVE अमेरिका एक्ट" जरूर पास होना चाहिए।



