डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर कहा कि उन्होंने जो बाइडन के खिलाफ 2020 का राष्ट्रपति चुनाव जीता था। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में 24,000 से ज्यादा गैर-नागरिकों ने गैर-कानूनी तरीके से वोट दिया।
ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में कहा कि अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने 2020 के वोटर रिकॉर्ड की नागरिकता रिकॉर्ड से जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि "SAVE अमेरिका एक्ट" जरूर पास होना चाहिए।