World
भारतवंशी पिया डांडिया ने अमेरिका में गाड़ा झंडा, फ्लोरिडा में डेमोक्रेटिक का प्राइमरी चुनाव जीता
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। अब नवंबर में होने वाले चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के केसी अस्कर
लेखक Digital Desk26K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। अब नवंबर में होने वाले चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के केसी अस्कर से होगा, जो एक अनुभवी मरीन हैं।
डंडिया ने 68.6 प्रतिशत वोट हासिल करके वकील केसिया अर्ली को हराया, जिन्हें 31.4 प्रतिशत वोट मिले थे। कैंपेन की वेबसाइट के अनुसार, 28 साल की उम्र में वे अपने स्कूल की संस्थापक प्रिंसिपल बनीं, जिससे वे देश की सबसे कम उम्र की हाई स्कूल प्रिंसिपलों में से एक बन गई थीं।



