डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को एक अमेरिकी ट्रांस महिला को छह साल की जेल की सजा सुनाई गई है। दरअसल उसने पुलिस को बताया था कि ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को मारने के लिए घर पर बने फायरबॉम्ब (पेट्रोल बम) लेकर वॉशिंगटन गई थी।
26 साल की ट्रांसजेंडर महिला राइली इंग्लिश ने कहा कि जब वह जनवरी में वॉशिंगटन गई और पुलिस को बताया कि वह सीनेट में बेसेंट के कन्फर्मेशन के दिन उन्हें मारने आई है, तो वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी और ड्रग्स का इस्तेमाल कर रही थी।