World
उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास पर जताई आपत्ति, ट्रंप ने दिया था कटौती का आदेश
डिजिटल डेस्क, सियोल। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों की निंदा की है। उसने कहा है कि वह इन दोनों देशों से मिल रही सैन्य धमकियों का जवाब देने के लिए अपने आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करना जारी
लेखक Digital Desk70K पढ़े गए
-1787134597902.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, सियोल। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों की निंदा की है। उसने कहा है कि वह इन दोनों देशों से मिल रही सैन्य धमकियों का जवाब देने के लिए अपने आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करना जारी रखेगा।
उत्तर कोरिया का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश के बाद आया है, जिसमें पेंटागन को इस अभ्यास में भागीदारी काफी कम करने कहा गया है। साथ ही उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग से अपने बहुत अच्छे संबंधों का ज़िक्र किया गया है।



