डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन में भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसियों ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की जांच की घोषणा की है। यह घोषणा पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव की देश में चुनाव की मांग के बाद हुई है।
जुलाई में पद से हटाए गए फेदोरोव ने चुनाव को रूस के साथ युद्ध से ज्यादा जरूरी बताया है। क्योंकि यूक्रेन में 2019 में चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने जेलेंस्की अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।