डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की कंपनी 'यूनिट्री रोबोटिक्स' जो इंसानों जैसे दिखने वाले (ह्यूमनॉइड) और चार पैरों वाले (क्वाड्रुपेड) रोबोट बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में से एक है। उसने अपने कुछ सबसे सफल रोबोट डॉग्स उन तकनीकी खोजों के आधार पर बनाए हैं जो अमेरिकी सेना की फंडिंग वाली रिसर्च से विकसित हुई थीं।
यूनिट्री का मामला एडवांस्ड मिलिट्री और दोहरे इस्तेमाल वाली टेक्नोलॉजी की होड़ में अमेरिका के सामने बढ़ती चुनौती को दिखाता है। अमेरिकी सरकार की फंडिंग वाली रिसर्च से महत्वपूर्ण खोजें तो हो रही हैं, लेकिन चीनी कंपनियां अक्सर उन्हीं जैसी टेक्नोलॉजी को किफायती और बड़े पैमाने पर बनने वाले प्रोडक्ट्स में बदलने में ज्यादा सफल साबित हो रही हैं।