डिजिटल डेस्क, बांगुई। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के पश्चिमी भाग में एक सोने की खदान ढहने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। राहत कार्यों में शामिल रेड क्रास के एक वॉलंटियर और एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कैमरून की सीमा के पास नाना-माम्बरे इलाके के जाम्बोये गांव में मंगलवार सुबह पारंपरिक सोने की खदान ढह गई। राहत कार्यों में शामिल स्थानीय रेड क्रॉस वॉलंटियर गेरवाइस गानागोरोह ने बताया कि अब तक 100 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।