World
इजरायल चुनाव से पहले गाजा में नहीं बदलेगी स्थिति, कुश्नर-नेतन्याहू वार्ता के बाद 17 मौतें
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इजरायल में अक्टूबर में होने वाले चुनाव और नई सरकार के गठन से पहले गाजा की स्थिति में खास बदलाव संभव नहीं लग रहा।
लेखक Jagran News86K पढ़े गए
-1787180207824.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इजरायल में अक्टूबर में होने वाले चुनाव और नई सरकार के गठन से पहले गाजा की स्थिति में खास बदलाव संभव नहीं लग रहा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की शांति योजना को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को तेल अवीव में अमेरिकी वार्ताकार जेरेड कुश्नर और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की वार्ता बेनतीजा रहने से इस आशय के संकेत मिल गए थे। गाजा में बुधवार को 10 और उससे पहले मंगलवार को सात लोगों के मारे जाने के बाद पक्का हो गया कि अशांत फलस्तीनी क्षेत्र को लेकर इजरायल का रुख फिलहाल नहीं बदलने वाला है।



