World
फलस्तीन में भारत की बड़ी पहल, 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की नींव
डिजिटल डेस्क, रामल्लाह। भारत-फलस्तीन विकास साझेदारी में एक अहम पड़ाव के तौर पर बुधवार को जेनिन और रामल्लाह में 200 बिस्तरों वाले भारतीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रामल्लाह। भारत-फलस्तीन विकास साझेदारी में एक अहम पड़ाव के तौर पर बुधवार को जेनिन और रामल्लाह में 200 बिस्तरों वाले भारतीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।
फलस्तीन के आधिकारिक दौरे पर गईं विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने फलस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद मुस्तफा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया।
दोनों पक्षों ने अस्पताल प्रोजेक्ट के लिए एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए, जिसमें एक ट्रामा सेंटर भी शामिल होगा। साथ ही, प्रिंटिंग सेक्टर में टेक्निकल और वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के लिए श्रम मंत्रालय के साथ भी एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।



