डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में कायम तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन पर ईरान के खिलाफ परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की तैयारी का सनसनीखेज आरोप लगा है।
पूर्व सांसद और ट्रंप समर्थक मार्जरी टेलर ग्रीन ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दावा किया है कि व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर रणनीतिक बैठकें कर रहे हैं। हालांकि, ग्रीन ने अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज या सबूत पेश नहीं किया है और न ही कथित बैठक में शामिल अधिकारियों के नाम बताए हैं।