रॉयटर, कीव। रूसी अर्थतंत्र पर यूक्रेन के लगातार हमलों के जवाब में रूस ने रविवार-सोमवार रात यूक्रेन के ओडेसा और इज्माइल बंदरगाहों पर हवाई हमले कर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है। रूसी हमले के बाद दोनों बंदरगाहों पर आग लग गई है।
रूस ने कहा है कि उसने पश्चिमी देशों से हथियार लेकर आए जहाजों और उनके गोदामों को निशाना बनाया है। रूस ने जमीनी लड़ाई में यूक्रेन के दो और ठिकानों पर कब्जे का दावा किया है। इनमें से एक ठिकाना जपोरीजिया क्षेत्र का और दूसरा डोनेस्क क्षेत्र का है।