डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने रविवार को पेंटागन को दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास को कम करने का आदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया ने ईरान को परमाणु मुक्त करने में मदद करने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने कहा कि इन संयुक्त युद्ध-अभ्यासों को बिना किसी खतरे वाले और सम्मानजनक व्यवहार वाले उत्तर कोरिया द्वारा दुश्मनी भरा माना जा सकता है।