World
मस्क की सेंसरशिप पर केंद्र का 'अल्टीमेटम', कहा- भारत का कानून मानना होगा; एक्स को चेतावनी
पीटीआई, नई दिल्ली। हाल ही में एलन मस्क ने घोषणा की थी कि यूजर्स को यह जानने का मौका मिलेगा कि किसी कंटेंट को हटाने या उस पर रोक लगाने के पीछे सरकारी अनुरोध था या नहीं। वहीं इस मामले पर केंद्र सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी
लेखक Digital Desk67K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। हाल ही में एलन मस्क ने घोषणा की थी कि यूजर्स को यह जानने का मौका मिलेगा कि किसी कंटेंट को हटाने या उस पर रोक लगाने के पीछे सरकारी अनुरोध था या नहीं। वहीं इस मामले पर केंद्र सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एलन मस्क की कंपनी एक्स को भारत में अपने प्लेटफार्म पर काम करते हुए देश के कानूनों का पालन करना होगा। एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह बात एक्स की ओर से सरकारों द्वारा कंटेंट हटाने के अनुरोधों को सार्वजनिक किए जाने के नए नियम के संदर्भ में कही।



