World
'गाजा में हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए', नेतन्याहू के करीबी सांसद का विवादित बयान
डिजिटल डेस्क, यरुशलम। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन में एक कट्टरपंथी इजरायली सांसद ने खुलेआम गाजा में हर रात 30 से 40 लोगों को मारने की बात की। उनकी ये टिप्पणी रविवार को सामने आई और फलस्तीनी मीडिया ने इसे तुर
लेखक Digital Desk66K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन में एक कट्टरपंथी इजरायली सांसद ने खुलेआम गाजा में हर रात 30 से 40 लोगों को मारने की बात की। उनकी ये टिप्पणी रविवार को सामने आई और फलस्तीनी मीडिया ने इसे तुरंत शेयर करना शुरू कर दिया।
राष्ट्रीय सुरक्ष मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने यह बयान गाजा में पहले बंधक रह चुके रोम ब्रास्लाव्स्की से ब्रास्लाव्स्की के पॉडकास्ट पर बात करते हुए दिया। दोनों 7 अक्टूबर, 2023 के हमास हमले से इजरायल के उबरने पर बात कर रहे थे। बेन-ग्विर ने गाजा में हाल ही में इजरायल के हमले कम करने की आलोचना की थी।



