World
अमेरिकी सैनिक को मारने पर मिलेगा 30000 डॉलर का इनाम, ईरान ने की घोषणा
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। इसी बढ़ते तनाव के बीच अब ईरान ने एक बड़ा और विवादित एलान किया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, देश के सेना प्
लेखक Digital Desk74K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। इसी बढ़ते तनाव के बीच अब ईरान ने एक बड़ा और विवादित एलान किया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, देश के सेना प्रमुख अमीर हातिम ने घोषणा की है कि जो कोई भी अमेरिकी सैनिकों को मारेगा या पकड़कर सौंपेगा तो उसे 30000 डॉलर का भारी इनाम दिया जाएगा।
ईरानी सेना प्रमुख के इस एलान की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यदि कोई ईरानी महिला इस अभियान को अंजाम देती है, तो उसे मिलने वाला इनाम दोगुना कर दिया जाएगा।



