जेएनएन, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी लंबे संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति को लेकर खाड़ी के उनके सहयोगी देशों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। छह महीने से जारी युद्ध के बीच ईरान के साथ समझौते में देरी ने अमेरिका के क्षेत्रीय साझेदारों को चिंतित कर दिया है।
वाशिंगटन पोस्ट ने अरब और पश्चिमी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इन देशों को आशंका है कि युद्ध खत्म कराने की कोशिश में ट्रंप प्रशासन संवेदनशील कूटनीति को गलत तरीके से संभाल सकता है, जिससे ईरान को फायदा मिल जाए।