World
इंडोनेशिया में पल-पल लगते झटकों के बीच बचाव-राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 53 हुई
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया में शनिवार को आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से प्रभावित इलाके से लोगों को निकालने का क्रम जारी है। अभी तक करीब पांच हजार लोगों को मलबे में तब्दील इमारतों के बीच से निकालकर सुरक्षित स्थानों प
लेखक Digital Desk22K पढ़े गए
-1786894827274.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया में शनिवार को आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से प्रभावित इलाके से लोगों को निकालने का क्रम जारी है। अभी तक करीब पांच हजार लोगों को मलबे में तब्दील इमारतों के बीच से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
इस बीच आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है और 130 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मलबे के बीच कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस बीच थोड़ी-थोड़ी देर के अंतर पर धरती अभी भी हिल रही है जिससे भूस्खलन भी हो रहा है। इसके चलते बचाव कार्य में बाधा आ रही है, क्षतिग्रस्त इमारतों के बीच पीड़ितों की तलाश और उन्हें निकालना मुश्किल हो रहा है।



