डिजिटल डेस्क, दुबई। अपने-अपने देश का झंडा लेकर 65 स्काईडाइवर्स ने 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इनमें यूएई में रहने वाले तीन भारतीय भी शामिल थे। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड ने 14 अगस्त को इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है।
सात अगस्त को लीबिया में हुए इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अभिषेक रावत और बिहार के पटना से ईशा राज और केरलम के कन्नूर से जमशीर थनालोट शामिल थे। सेना के इल्यूशिन 2-76टीडी एयरक्राफ्ट से कूदने वालों में 38 देशों के स्काईडाइवर शामिल थे।