डिजिटल डेस्क, मॉस्को। यूक्रेन ने रविवार को रूस पर सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया। इस हमले की चपेट में रूस की राजधानी मॉस्को का नजदीकी इलाका भी आया है। इस हमले में रूस के छह नागरिक मारे गए और दर्जन भर घायल हुए हैं। साढ़े चार वर्ष के युद्ध में यह रूस पर यूक्रेन के सबसे बड़े हमलों में से एक था।
जबकि रूस के मिसाइल हमले में भारतीय उद्योगपति लक्ष्मीनिवास मित्तल की कंपनी आर्सेलर मित्तल के क्रिवीरीह स्थित स्टील प्लांट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह स्टील प्लांट यूक्रेन में सबसे ज्यादा स्टील का उत्पादन करता है। ताजा हमले के बाद उत्पादन रोक दिया गया है।