डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के सिचुआन प्रांत के चेंगदू शहर में सरकार ने सार्वजनिक कार्यस्थलों और स्कूलों में लोगों की धार्मिक आस्था की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अस्पताल के कर्मचारियों और छात्रों-परिवारों से धार्मिक विश्वासों की जानकारी मांगी जा रही है।
द एपोक टाइम्स की 14 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुए आंतरिक दस्तावेजों और नाम न बताने की शर्त पर बात करने वाले लोगों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।