डिजिटल डेस्क, केंटकी। अमेरिका के केंटकी राज्य के लेक्सिंगटन शहर में शनिवार शाम एक पार्क में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत चार अन्य लोग घायल हो गए।
लेक्सिंगटन पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7 बजे चार्ल्स यंग पार्क (डाउनटाउन लेक्सिंगटन) में गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां पांच पीड़ित मिले। इनमें से एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाते समय या अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाकी चार घायलों की चोटें जानलेवा नहीं बताई गई हैं।