आईएएनएस, सना। यमन की अधिकृत सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हूती के इलाकों में रविवार को 24 घंटे के अंदर 181 सैन्य अभियान चलाए गए। इसमें दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी हुई।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, सरकार के सैन्य प्रवक्ता माजिद अल-नुजैली ने एक्स पर कहा कि ड्रोन, आर्टिलरी और रॉकेट लांचरों से हूती के ठिकानों, हथियार भंडारों, सैन्य वाहनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भीषण हमले किए गए। इसमें दर्जनों हूती सदस्य मारे गए और हूती के कब्जे वाले सात प्रांतों में भारी सैन्य साजो सामान को नुकसान पहुंचा है।