डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की लोकप्रिय टिकटॉक स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की टैक्सिला में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके पिता के अनुसार, उनकी टिकटॉक पर 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।
पुलिस शिकायत के अनुसार, घटना 14 अगस्त 2026 को हुई। 28 वर्षीय शमसू बीबी के पिता फजल साहिबजादा ने बताया कि कशिश उर्फ काशी नाम के व्यक्ति ने उनकी बेटी को फोन कर घर के बाहर आने को कहा। इसके बाद बीबी अपनी 15 वर्षीय बहन असीमा और भाई नैमतुल्लाह के साथ कार में निकलीं।