न्यूयॉर्क टाइम्स , रोम। इटली के सिसली स्थित मेसिना के एक क्षेत्रीय म्यूजियम से पुनर्जागरण काल के मशहूर चित्रकार एंटोनेलो दा मेसिना की चार कलाकृतियां चोरी हो गईं।
चोरी शनिवार शाम उस समय हुई, जब शहर में पारंपरिक धार्मिक समारोह के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। कला विशेषज्ञों ने चोरी हुई कलाकृतियों की कीमत आठ से नौ करोड़ डालर आंकी है।
चोरों ने मुमे म्यूजियम से एंटोनेलो दा मेसिना की 1473 में बनाई गई सैन ग्रेगोरियो पालीप्टिच के बचे पांच पैनलों में से तीन चुरा लिए। इसके अलावा वर्जिन मैरी और मृत ईसा मसीह को दर्शाने वाली एक दोतरफा धार्मिक पेंटिंग भी चोरी कर ली गई।