World
न्यूयॉर्क: घोड़ागाड़ी से गिरकर मरे किशोर के स्वजनों ने मांगे 10 करोड़ डॉलर, मुआवजे के लिए कानूनी जंग शुरू
आईएएनएस, न्यूयॉर्क। पिछले साल जून में घोड़ागाड़ी से गिरकर मरे भारतीय किशोर रोमांच महाजन के स्वजनों ने न्यूयॉर्क शहर की सरकार पर 10.5 करोड़ डालर के मुआवजे की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है।
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

आईएएनएस, न्यूयॉर्क। पिछले साल जून में घोड़ागाड़ी से गिरकर मरे भारतीय किशोर रोमांच महाजन के स्वजनों ने न्यूयॉर्क शहर की सरकार पर 10.5 करोड़ डालर के मुआवजे की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है।
बताया गया कि घोड़ा बेकाबू होने की वजह से हादसा हुआ था। परिवार ने पिछले हफ्ते शहर प्रशासन को भेजे एक नोटिस में दावा किया है कि सेंट्रल पार्क में करंट दौड़ने की वजह से घोड़ा घबराकर भागने लगा था और यह शहर सरकार की लापरवाही का नतीजा था।



