डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि करियर का विकल्प भी बनता जा रहा है। युवाओं के बीच इन्फ्लुएंसर बनने की बढ़ती चाहत को देखते हुए अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (ASU सहित कई प्रमुख संस्थानों ने पोडकास्टिंग, स्टूडियो प्रोडक्शन और ऑन-कैमरा प्रेजेंस जैसे विषयों के साथ बैचलर्स डिग्री और सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्च किए हैं।
अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (ASU) ने हाल ही में 'कंटेंट क्रिएशन के लिए डिग्री कोर्स शुरू हो गया। यह कोर्स उन युवाओं के लिए है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डिजिटल स्टोरीटेलर या प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं।