World
थाईलैंड में जेट स्की पलटने से समुद्र में फंसा फ्रांसीसी परिवार, 16 घंटे बाद बचाए गए पिता और दो बच्चे
डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड के प्रसिद्ध रिसॉर्ट द्वीप कोह समुई के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जेट स्की पलटने के बाद एक फ्रांसीसी नागरिक और उसके दो मासूम बेटों को समुद्र में 16 घंटे से अधिक समय बिताना पड़ा।
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड के प्रसिद्ध रिसॉर्ट द्वीप कोह समुई के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जेट स्की पलटने के बाद एक फ्रांसीसी नागरिक और उसके दो मासूम बेटों को समुद्र में 16 घंटे से अधिक समय बिताना पड़ा।
बचाए जाने के बाद 50 वर्षीय पिता और उनके 5 तथा 7 साल के बेटों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।



