डिजिटल डेस्क, म्यूनिख। जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। हनोई जा रही वियतनाम एयरलाइंस के बोइंग 787 विमान की उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट 'Flightradar24' के अनुसार, टेकऑफ के समय विमान के रनवे से आगे निकल जाने की खबर आई, जिसके बाद विमान ने ईंधन हल्का करने के लिए हवा में दो घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाए।
म्यूनिख एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग